प्रसिद्ध समाज सेवी तरसेम लाल जैन का हृदय गति रूकने से निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवी तरसेम लाल जैन (मंदिर वाला परिवार) का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 87 वर्षीय थे, उनका जीवन हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर रहा। उक्त बात आत्मानंद जैन सभा के प्रधान राकेश जैन पप्पी ने शोक सभा में कही। उन्होंने बताया कि स्व. तरसेम लाल पर्यावरण प्रेमी भी थे। वह पर्यावरण के प्रति हमें लोगों को प्रेरित करते रहते थे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि स्व. तरसेम लाल जैन हमेशा ही जैन धर्म के कार्यों और समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं और जो भी उनके पास किसी भी सहायता के लिए जाता वह उसकी सहायता अपने तौर पर करते। इस शोक सभा में अजित जैन, बोबी जैन, अदित्य जैन, साहिल जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन बिल्लू व अन्य सभा के पदाधिकारी उपस्थित हुए। वहीं जैन शिक्षा निधी के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। जिसमें स्व. तरसेम लाल जैन के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। जीवन जैन ने स्व. तरसेम लाल जैन के पुत्र व स्कूल के कैशियर प्रदीप जैन व उनके भाई राजीव जैन के साथ दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा निधी के सेक्रेटरी कुशल जैन, कैशियर मानिक जैन उपस्थित हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here