14 सितम्बर तक मांगे नहीं मानी तो फिर से शुरू होगा संघर्ष: एटक नेता अशोक

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। आपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रही भाखड़ा ब्यास इम्प्लाइज यूनियन (एटक-ऐफी) द्वारा आज गुरुद्वारा चौक के समक्ष गेट मीटिंग की गई। इस मौके पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यूनियन द्वारा कई बार लिखित व मौखिक रूप में मांगो के समाधान हेतु प्रयास किया गया पर प्रशासन द्वारा कोई उचित हल नहीं निकाला गया।

Advertisements

जिसके कारण ब्यास बाँध प्रशासन के समक्ष यूनियन द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय में 7 सिंतबर को शाम 6 बजे तक नारेबाजी की गई। उपरांत मुख्य अभियंता द्वारा यूनियन को आश्वस्त किया गया कि ब्यास बांध प्रबंधन कर्मचारियों से सबन्धित मसलों को पहल के आधार पर हल करेगा। यूनियन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 14 अगस्त तक उनकी उचित माँगो का हल नहीं किया जाता तो पुन: आन्दोलन का रास्ता अपनाएँगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बीबीएमबी प्रशासन की होगी। इस अभियान में यूनियन के प्रधान अशोक कुमार, सचिव शिव कुमार, मदन लाल, प्रेम कुमार, अमृत लाल द्वारा संबोधित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here