सदस्यों ने फिर संजीव अरोड़ा को सौंपी भारत विकास परिषद की कमान

-भारती विकास परिषद की प्रांतीय अधिकारियों की उपस्थित में हुई चुनावी बैठक, दीपक मेहंदीरत्ता सचिव, दविंदर अरोड़ा उपाध्यक्ष और एच.के. नकड़ा को दी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की चुनावी बैठक क्षेत्रीय अधिकारी डा. के.के. भार्गव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. एस.एम. शर्मा, सचिव सरवेश शर्मा व प्रांतीय अधिकारी मनोहर लाल विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर परिषद की पुरानी टीम ने त्यागपत्र दिए, जिन्हें प्रांतीय टीम द्वारा स्वीकृत करते हुए संस्था पदाधिकारियों का चुनाव पुन: करवाने की स्वीकृति दी गई। इस उपरांत श्याम नरुला एवं तरसेम मोदगिल द्वारा प्रधान पद के लिए संजीव अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव दिए जाने पर समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाई। जिसे प्रांतीय अधिकारियों द्वारा स्वीकृति दी गई। इसके बाद सचिव के पद के लिए दीपक मेहंदीरत्ता के नाम पर सहमति बनी तथा उपाध्यक्ष के लिए दविंदर अरोड़ा और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी एच.के. नकड़ा को सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रांतीय अधिकारियों ने नई टीम को बधाई देते हुए संस्था के कार्यों को संस्था के पांच सूत्रों ‘संपर्क,

Advertisements

सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण’ का अनुसरन करते हुए मानवा सेवा कार्यों को निर्विघ्न जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर प्रांतीय अधिकारियों एवं संस्था सदस्यों का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त प्रधान संजीव अरोड़ा ने बताया कि संस्था का प्रत्येक सदस्य तन-मन और धन से मानव सेवा के कार्यों हेतु तत्पर रहता है। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि संस्था कार्यों को और बढ़ाने तथा संस्था को और मजबूती देने के लिए वह दिन रात प्रयासरत रहेंगे। संजीव अरोड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र के अलावा ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशों एवं दहेज के प्रति लोगों को जागरुक करने हेतु प्रकल्प लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश में लोगों को नेत्रदान के प्रति और जागरुक करने हेतु संस्था विशेष अभियान चलाएगी ताकि प्रदेश से ही नहीं बल्कि इस लहर को पूरे देश में फैलाकर अंधेपन की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके तथा भविष्य में इस कार्य की सफलता में भारत विकास परिषद का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सके।

इस दौरान संस्था के पूर्व सचिव राजिंदर मोदगिल ने नई टीम का स्वागत करते हुए बताया कि होशियारपुर में 2005 में संस्था का शुभारंभ किया गया था तथा 2005 से 2017 तक संजीव अरोड़ा को उनकी सेवाओं को देखते हुए सातवीं बार प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पहले की तरह अब भी श्री अरोड़ा समस्त टीम को साथ लेकर लोक भलाई के कार्यों को पहल के आधार पर करते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था की तरफ से नई टीम को

सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कर्नल ललित विग, राजिंदर मोदगिल, राजेश बांसल, जगमीत सिंह सेठी, राजिंदर बांसल, विनोद पसान, राजीव मनचंदा, मनोज भल्ला, शाम नरुला, वरिंदरजीत सिंह, मनोज ओहरी, तिलक राज शर्मा, मा. गुरप्रीत सिंह, वी.के. चोपड़ा, रिक्की सेतिया, अतुल शर्मा, रविंदर भाटिया, परवीन पब्बी, महिंदर सिंह, दविंदर सरीन, जगदीश अग्रवाल, कुलवंत सिंह पसरीचा, लोकेश खन्ना, ओंकार सिंह, एन.के. गुप्ता, संजीव खुराना, शाम सुन्दर नागपाल, विपन शर्मा, पुरुषोत्तम दड़ोच तथा पूर्व इंजीनियर नवीन कोहली उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here