विधायक आदिया के सहयोग से भगवान वाल्मीकि प्रतिमा पर रंग रोगन का कार्य संपन्न

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा सोसायटी के अध्यक्ष महिंदरपाल आदिया ने भगवान वाल्मीकि जी के आ रहे प्रकाशोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया तथा भगवान वाल्मीकि आश्रम हरियाना रोड पर झंडे की रस्म अदा की।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान महिंदरपाल आदिया ने बताया कि आश्रम में विधायक पवन आदिया के सहयोग से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर रंग रोगन करवाने का कार्य शुरू करवाया गया था जो कि आज सम्मपन्न हो चुका है। महिंदरपाल आदिया ने भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा सोसायटी के सभी सदस्यों की तरफ से विधायक आदिया का धन्यवाद किया। इस मौके पर राज कुमार आदिया, वनीश राय हंस एडवोकेट, पृथवीराज, दीपक सभ्रवाल, सुरिंदर शिंदा, जतिंदर सिंह बडला, मनमोहन लाल, जोगिंदर पाल, हरि राम आदिया आदि भी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here