Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की बेटी डिंपल ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की बेटी डिंपल ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर-49 मोहल्ला सलवाड़ा में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की बेटी डिंपल अरोड़ा ने महिलाओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को पेश आ रही समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को इसके हल के निर्देश दिए। इस मौके पर डिंपल अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को मिले उसके लिए वह प्रयासरत रहेंगी। इस मौके पर वार्ड प्रधान बलदीप कौर ने बताया कि इलाके में लोगों को पानी की मोटर खराब होने से आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मांग की कि नई मोटर डलवा कर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जाए। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान दीप भट्टी, उपप्रधान परमजीत कौर, ब्लाक सम्मति सदस्य रविंदर कौर आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here