Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित की गई प्रार्थना सभा

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित की गई प्रार्थना सभा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हमीरपुर शहर में विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली गई तथा प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सुबह करीब 6 बजे गांधी चौक से आरंभ हुई यह प्रभातफेरी मुख्य बाजार से टाउन हॉल, बस स्टैंड और नादौन चौक से गुजरते हुए वापस गांधी चौक पर समाप्त हुई।

Advertisements

इसके बाद गांधी चौक पर श्रद्धांजलि समारोह एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विधायक नरेंद्र ठाकुर, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ चिरंजी लाल चौहान, सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर, अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here