मनीषा के हत्यारों को जल्द सज़ा दिलवाले तथा कृषि बिल वापिस लेने की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। हाईवे पर चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसानों की ओर से खेती कानूनों के खिलाफ लगाए गए धरने के 5 वें दिन यूपी के हाथरस में दलित लडक़ी के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में 2 घंटे के लिए जाम लगाया गया है जो कि दोपहर 2 बजे तक चला। प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हो रहे इस रोष प्रदर्शन दौरान बड़ी मौजूदगी में किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

इस दौरान प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने रोष जताते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में दलितों तथा किसानों पर हो रहे अत्याचारों का अब पूरी तरह लामबंध हो कर विरोध किया जाएगा और काले खेती कानूनों के खि़लाफ़ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस मौके पर सतपाल सिंह मिजऱ्ापुर, बलबीर सिंह सोहियां, कुलविंदर सिंह सैदूपुर, करमजीत सिंह जाजा, गुरबख्श सिंह नीला , अमरजीत सिंह संधू, सौदागर सिंह नीला , गुरमुख सिंह बाजवा, सुखजीत मिर्जापुर, बलविंदर सिंह कोटली, जरनैल सिंह क़ुराला,पुरषोतम राणा, हीरा मिर्जापुर, परमिंदर सिंह रसूलपुर, हरविंदर सिंह खुड्डा, दीपा कंधाली, अमृतपाल बस्सी, मंजीत सिंह खालसा, हरदीप खुड्डा, अवतार सिंह कंधाला, दविंदर सिंह मूनका, अजीब दिवेदी, मनदीप सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप सिंह मूनक, पम्मा खरलां, अमन सैदूपुर, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला, प्रीत सराईं, सरपंच अश्वनी कुमार, बलदेव सोतला,बूटा सिंह, सुखवीर नरवाल,अमरजीत सिंह क़ुराला,सतनाम सिंह मिर्जापुर, मनप्रीत मन्ना,भाई संतोख सिंह, दविंदर सिंह चोहका, हैप्पी संधू,प्रदीप सिंह, सुखविंदर सिंह अरोड़ा,दलजीत सिंह, तेजिंदरपाल सिंह चीमा इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here