टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। इंस्पैक्टर करनैल सिंह थाना टांडा के एस.एच.ओ. का कार्यभार आज संभाल लिया है। उन्होंने यहां से होशियारपुर तबदील होकर गए इंस्पैक्टर तलविंदर कुमार का स्थान लिया है। करनैल सिंह इससे पहले सी.आई.ए. स्टाफ टांडा इलाके के इचार्ज थे। थाने में चार्ज संभालने के बाद करनैल सिंह ने कहा कि इलाके में लोगों की हिफाजत और कानून व्यवस्था की मज़बूती के लिए सख्त मेहनत करेंगे।
Advertisements