Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur टांडा से अच्छी खबर: हर गांव से फीडबैक लेकर करवाए जाएंगे विकास...

टांडा से अच्छी खबर: हर गांव से फीडबैक लेकर करवाए जाएंगे विकास कार्य

giljian-meeting-tanda-bdpo-office

Report- Pandit ji-
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। जिला होशियारपुर के हल्का टांडा का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा तथा इसके लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त बात विधायक संगत सिंह गिलजियां ने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में आयोजित बैठक में कही। इस मौके बी.डी.पी.ओ. परमजीत सिंह भी मौजूद थे। विधायक गिलजियां ने कहा कि हल्के की समस्याओं और अधूरे पड़े विकास कार्यों की उन्हें जानकारी है, फिर भी वह हर गांव से फीडबैक लेंगे ताकि गांव की जरुरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। उन्होंने बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करते हुए ग्रामीण विकास कार्यों के लिए पंचायतों की मदद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिलजियां ने बताया कि बी.डी.पी.ओ. कैंपस में जल्द

Advertisements

ही रैस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर जोगिन्दर सिंह गिलजियां, सिमरन सिंह सैनी, दमनदीप सिंह बिल्ला, गोल्डी कल्याणपुरी, बिक्रमजीत सिंह लाली, सुखविंदर जीत सिंह बीरा, अवतार सिंह, राकेश वोहरा, हरदीप साबी, हरजिंदर सिंह ठाकरी, चरणजीत सिंह झावर, सुखराज सिद्धू, मनवीर सिंह झावर, रविंदर पाल सिंह गोरा, जरनैल जाजा, अवतार सिंह खोखर, सतपाल बाली, मंजीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here