सडक़ हादसे में विधायक डा. हरजोत व इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल घायल

मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी विधायक डा. हरजोत कमल तथा मोगा इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल की गत बुधवार रात्रि सडक़ हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

जानकारी अनुसार वह चण्डीगढ़ से मोगा जा रहे थे, कि गांव खमाणों के समीप गलत तरफ से आ रही सकर्पियो कार ने उनकी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। डाक्टर ने बताया कि विधायक डा. हरजोत कमल के चूले में गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज किया जा रहा है और चेयरमैन विनोद बांसल की एक बाजू तथा टांग पर फ्रैक्चर हो गया। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here