Friday, October 23, 2026
Home Punjab अज्ञात हमलावरों ने अमृतसर चर्च में चलाई गोलियां, प्रिंस की मौत, मनोज...

अज्ञात हमलावरों ने अमृतसर चर्च में चलाई गोलियां, प्रिंस की मौत, मनोज घायल

अमृतसर(द स्टैलर न्यूज़)। आज अमृतसर के गिलवाली गेट के पास स्थित श्री गुरू रविदास नगर में एक चर्च में सरेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोग सकते में हैं। पता चला है कि एक नेता अपने 7-8 साथियों सहित चर्च में दाखिल हुए तथा फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।

Advertisements

जानकारी अनुसार युवक चर्च में सेवादार था। इस दौरान अपने भाई को हमलावरों से बचाने आए मृतक के भाई पर भी आरोपियों ने गोलियां चला दी जिससे वह घायल हो गया। पता चला कि साथियों सहित गोलियां चलाने वालों में एक कांग्रेसी नेता का नाम सामने आ रहा है। जिन्होंने 17 से 20 गोलियां चलाई तथा घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। प्राप्त जानकारी मुताबिक आपसी रंजिश के कारण नेता अपने साथियों सहित चर्च में आया था तथा युवकों पर गोलियां चला दी। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है जबकि उसका भाई मनोज गंभीर रूप से घायल है। इस संबंधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेसी नेता बाबा खेतरपाल जी शक्ति दल इंडिया का चेयरमैन भी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here