Saturday, October 17, 2026
Home Crime माहिलपुर की फौजण 400 ग्राम हैरोइन व 11 लाख 40 हजार और...

माहिलपुर की फौजण 400 ग्राम हैरोइन व 11 लाख 40 हजार और एक्टिवा सहित काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना चब्बेवाल पुलिस ने एक महिला से 400 ग्राम हैरोइन व 11 लाख 40 हजार रुपए और एक्टिवा बिना नंबर के बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित सरकारी गाड़ी पर गश्त व चैकिंग के संबंध में अड्डा जैतपुर मौजूद थे तो जसवीर कौर उर्फ फौजण पत्नी स्व. किशन सिंह निवासी माहिलपुर थाना माहिलपुर जोकि बिना नंबर के एक्टिवा पर सवार होकर आती दिखाई दी। जिसने कहा कि वह अपनी व एक्टिवा की तलाशी किसी गजटिड अधिकारी की हाजिरी में करवाना चाहती है।

Advertisements

जिस पर इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह द्वारा तुषार गुप्ता एएसपी सब डिवीजन गढ़शंकर को मौके पर बुलाया गया। एसपी साहिब की मौजूदगी में लेडी सिपाही गुरप्रीत कौर द्वारा जसवीर कौर उर्फ फौजण की तलाशी करने पर उससे 300 ग्राम हैरोइन और उसकी स्कूटरी चैक करने पर 10 लाख रुपए बरामद हुए। उसके बाद उक्त महिला जसवीर कौर के फर्द इंसाफ पर उसके घर से 100 ग्राम हैरोइन और 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद हुए। जिस पर थाना चब्बेवाल पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here