इंटक वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंटक वर्करों ने सचिव पंजाब प्रदेश व जिला प्रधान इंटक कर्मबीर बाली की अध्यक्षता में केंद्र सकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कर्मबीर बाली ने कहा कि धरती का स्वर्ग कशमीर धरती का नर्क बन कर रह गया है। एक तरफ पाकिस्तानी सेना वार्डर पर आंतक मचाए हुए है। हमारे सेना के नौजवानों के सिर काट कर धरती को लाल किया जा रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाले आंतकवादी जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद मचाए हुए है। जम्मू-कशमीर में लोकतंत्र नहीं है वहां आंतकवाद तंत्र काम कर रहा है। वहां शादी में शामिल होने आये लैफ्टनैंट उमर फैयाज

Advertisements

का आंतकवादियों ने अपहरण करके उसके जवड़े व दांत तोड़ कर और बाद में दो गोलियां मार कर शहीद कर दिया। इतनी भयानक मौत मारनें का कारण सिर्फ वहां तैनात फौज के हौंसले परस्त करना है। जो दिन रात वहां जनता की सेवा में लगी हुई है। न जाने नरेन्द्र मोदी वहां की जनता और सेना का दर्द कब समझेंगे। जब भी कोई जम्मू-कशमीर में बड़ी बारदात होती है तो नरेंद्र मोदी दूसरे देशों की यात्रा पर चले जाते हैं। आज तक इनकी यात्राओं से क्या लाभ हुआ वो नजर नहीं आया। जम्मू-कशमीर में भारत का कानून नहीं चलता नजर आ रहा है। जहां गोली पर पत्थरबाज भारी पड़ रहे है। सेना अपने आप को बचाने का प्रयास कर रही है और जनता बेबस नजर आ रही है। नरेंद्र मोदी की 56 इंच की धाती सिकुट कर 26 इंच की नजर आती है। अगर जम्मू-कशमीर को जैसे ही भाग्य के सहारे छोड़ दिया गया तो जम्मू-कश्मीर हाथ से खिसकता नजर आयेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here