Monday, October 19, 2026
Home Crime 9 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित सुंदर नगर का सौरव गिरफ्तार

9 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त सहित सुंदर नगर का सौरव गिरफ्तार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। एसएसपी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत थाना मॉडल टाउन पुलिस सतर्कता से कार्य कर रही है। जिसके तहत एएसआई सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुरूद्वारा जाहूर की तरफ जा रहे थे कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जी.टी.रोड पर सडक़ पर बने पुल के समीप एक ट्रक चालकर अपना पीबी-08-बीडब्ल्यू9372 ट्रक काफी देर से साइड पर लगाकर खड़ा है जिसके पास नशीला पदार्थ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisements

जिसके बाद पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकरचालक से पूछताछ की और ट्रक की तलाशी ली। जिससे 9 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सौरव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बाजीगर मोहल्ला सुंदर नगर थाना माडल टाउन के रूप में हुई है। जिसे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here