सुखदेव देवी बने ओबीसी मंडल प्रधान

हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा मंडल की एक मीटिंग गांव गेरा मे मंडल प्रधान अनिल विशिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान जसवंत पप्पू विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने हाईकमान के दिशा निर्देश अनुसार मंडल हाजीपुर ओबीसी मोर्चा का मंडल प्रधान ठेकेदार सुखदेव सिंह देवी को नियुक्त किया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठेकेदार सुखदेव सिंह देवी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस अवसर पर जिला उपप्रधान प्रवीण सडोत्रा, मंडल महामंत्री ठाकुर करण सिंह, जिला मेंबर पवन जवाहर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, दर्शन सिंह बेला सरियाणा, संजीव गोल्डी मोरीचक,बालक राम बेला सरियाना मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here