Monday, October 19, 2026
Home Crime टांडा में दंपित्त से 45 हजार की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने...

टांडा में दंपित्त से 45 हजार की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: रिषीपाल। मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने हरसीपिंड गांव के पास बुजुर्ग दंपति को लूट का शिकार बनाया है। वारदात दोपहर 12 .30 की बताई जा रही है जब पसवाल गांव निवासी हरबंस सिंह पुत्र प्यारा सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर अपने मोटरसाइकिल पर हरसीपिंड की और जा रहे थे। रास्ते में गुरमीत कौर से लुटेरों ने पर्स झपट लिया और फरार हो गए।

Advertisements

हरबंस सिंह मुताबिक पर्स में करीब 45 हज़ार रुपए थे। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here