Sunday, October 18, 2026
Home Punjab सडक़ हादसे में 2 फौजी बैंड वालों की मौत, 5 गंभीर घायल

सडक़ हादसे में 2 फौजी बैंड वालों की मौत, 5 गंभीर घायल

समराला(द स्टैलर न्यूज़)। शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे फौजी बैंड कलाकारों के 7 सदस्यों में से 2 की दर्दनाक सडक़ हादसे में मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार समराला के गढ़ी पुलिस के समीप गांव जलाह माजरा में पत्थर से भरे एक टिप्पर तथा इनोवा गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया बाद में उन्हें डाक्टरों ने चण्डीगढ़ रेफर कर दिया।

Advertisements

पता चला है कि इनोवा कार में दीप फौजी बैंड वाले कलाकार राड़ा साहिब से रोपड़ के पास किसी विवाह समारोह में जा रहे थे कि अचानक जलाह माजरा के समीप तेज रफ्तार टिप्पर की इनोवा कार से टक्कर हो गई। जिससे गाड़ी में सवार 5 लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। इस मौके पर पहुंचे एएसआई कर्मजीत सिंह ने मौके पर मौजूद गुरप्रीत नामक एक व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here