जालंधर रोड की सडक़ बनाने की मांग को लेकर बाली के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे संघर्ष कमेटी के सदस्य

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में नगर निगम के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया और सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल शुरु की, क्योंकि प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कफर््यू लगाया हुआ है। कर्मबीर बाली ने कहा रोज़ाना संघर्ष कमेटी का कार्यकर्ता 8 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेगा जब तक जालंधर रोड की सडक़ का कार्य शुरु नहीं हो जाता। इस अवसर पर शिवसेना पंजाब के उपाध्यक्ष रणजीत राणा और शहरी प्रधान जावेद खान ने भूख हड़ताल का समर्थन किया। कर्मवीर बाली ने कहा शहर में विकास-विकास के नाम पर तोडफ़ोड़ हो रही है लेकिन जिस गति से तोडफ़ोड़ हो रही है उस गति से कार्य नहीं हो रहे जिसकी वजह से जनता में रोष व्यापक है और जनता में नफरत है।

Advertisements

जनता विकास चाहती है लेकिन जनता तोडफ़ोड़ के कारण दुखी है। जालन्धर रोड पर सिविल अस्पताल होने के कारण जिले भर से मरीज़ यहां आते हैं जिसकी वजह से उन्हे परेशानी हो रही है, यहां के दुकानदारों के शीशे टूट रहे हैं और आम जनता घायल हो रही है। इसे देखते हुए और प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने और कुम्भकर्णी नींद से जगाने और जब तक सडक़ नहीं बनती तब तक 8 घंटे की भूख हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बी.जे.पी. कृष्ण अरोड़ा, चेयरमैन नवल किशोर कालिया, कुलदीप सिंह, विनय अग्निहोत्री, विनय कुमार शर्मा, कृपाल सिंह, नीरज शर्मा, जत्थेदार बलवीर सिंह, मीना बाली, प्रवीण बाली, सीमा रानी, बलवीर कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here