Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने मूसा व रामगढ़ भुड्डा में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन लोगों...

मुख्यमंत्री ने मूसा व रामगढ़ भुड्डा में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन लोगों को किया समर्पित

Newly-elected Amritsar MP Capt Amarinder Singh in Sector 10 of Chandigarh on Monday, May 26 2014. Express photo by Sumit Malhotra

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज मानसा और मोहाली जिलों में दो 66 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पंजाब के लोगों को समर्पित किये। मूसा (मानसा) ग्रिड सब स्टेशन के चालू होने से मूसा गाँव के वासियों को अब शहरी तजऱ् पर बिजली मिलेगी जबकि मोहाली जिले के रामगढ़ भुड्डा ग्रिड, जीरकपुर शहर के उपभोक्ताओं को लम्बे बिजली काटों से राहत देगा और बिजली की बेहतर सप्लाई मुहैया करवाएगा।

Advertisements

मूसा ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण 1.5 करोड़ रुपए की लागत के साथ किया गया है जबकि रामगढ़ भुड्डा ग्रिड सब-स्टेशन पर 10 करोड़ रुपए ख़र्च किये गए हैं।
राज्य के लोगों को मानक और निर्विघ्न बिजली की सप्लाई देने और पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसा सब-स्टेशन गाँव मूसा, औतांवाली, मान बिबडिय़ां के कृषि उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई में विस्तार करेगा। पहले यह चारों गाँव 11 के.वी. मक्खा, 11 के.वी. रायपुर, 11 के.वी. गग्गोवाल और 11 के.वी. शापियांवाली के साथ जुड़े हुए थे।

आधुनिक और नवीनतम प्रौद्यौगिकी के साथ लैस, मूसा सब-स्टेशन स्व-चालित होगा और आधुनिक सूचना प्रौद्यौगिकी के आधार पर बिजली की सप्लाई को नियमित करेगा। इस ग्रिड सब-स्टेशन पर 6.3/8 एमवीए सामथ्र्य का ट्रांसफ़ॉर्मर स्थापित किया गया है, जिसको झुनीर से रायपुर तक टी-ऑफ के ज़रिये चार्ज किया गया है।
इस ग्रिड सब-स्टेशन के चालू होने से तीन ग्रिड सब-स्टेशनों, जिनमें 66 केवी सब-स्टेशन अनाज मंडी, 66 केवी सब-स्टेशन रायपुर और 66 केवी सब-स्टेशन कोटली शामिल हैं, को बेहतर बिजली सप्लाई को नियमित करने के लिए राहत मिलेगी।

रामगढ़ भुड्डा ग्रिड सप्लाई एरोसिटी में 66 केवी बनूड़-भबात लाईन को टैप करके भूमिगत 66 के.वी. के साथ जोड़ा हुआ है। लगभग 4.6 किलोमीटर तक केबल 240 मि.मी. 2 डाली गई है। रामगढ़ भुड्डा ग्रिड से 20 एम.वी.ए. सामथ्र्य नंबर 1: 66/11 केवी ट्रांसफ़ॉर्मर स्थापित किया गया है।
इस ग्रिड से जीरकपुर शहर के वीआईपी रोड, अम्बाला रोड, सिंघपुरा, छत, रामगढ़, बिसनपुरा, नगला रोड आदि इलाकों में रहते 30,000 उपभोक्ताओं को मानक बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए 6 फीडर 11 के.वी. लाईनें डाली जाएंगी।

इस ग्रिड के बनने से 66 के.वी ग्रिड भबात और ढकोली 66 के.वी ग्रिड सब-स्टेशन पर भार घटेगा जो इन ग्रिडों के अधीन आने वाले क्षेत्र को मानक बिजली की सप्लाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here