खन्ना ने केन्द्रीय खेल मंत्री रिजीजू से टोक्यो में होने वाली पैरा ओलम्पिक गेम्ज में दिव्यांगों की भूमिका पर चर्चा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पैरा ओलम्पिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ पैटर्न अविनाश राय खन्ना ने केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू के साथ वैबिनार के जरिए दिव्यांगों द्वारा भारत का नाम रोशन करने के लिए पैरा ओलंम्पिक गेम्ज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान संबंधी चर्चा की जिसमें एसोसिएशन के सैक्रेटरी जनरल गुरशरन सिंह शामिल हुए तथा अध्यक्ष दीपा मलिक अर्जुन अवार्डी ने वैबिनार को होस्ट किया। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने

Advertisements

इस संबंधी जानकारी दी कि इस वैबिनार के जरिए श्री खन्ना ने दिव्यांगों के देश का नाम रोशन करने जज्बे की व्याख्या करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में टोक्यो में होने वाली पैरा ओलंम्पिक गेम्ज की तैयारियां हो चुकी हैं जिसमें दिव्यांग खिलाड़ी सामान्य खिलाडिय़ों के बराबर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा मैडल भारत की झोली में डालेंगे। खन्ना ने खेल मंत्री से मांग की कि भारत में दिव्यांग खिलाड़ियों को सामान्य खिलाड़ियों के बराबर सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि शारीरिक तौर पर परिपूर्ण न होते हुए भी दिव्यांग खिलाड़ी भारत का नाम रोशन करने में सामान्य खिलाड़ीयों के बराबर खेल प्रदर्शन करते हैं।

इस मौके पर पैरा ओलम्पिक चैम्पियन शताब्दी अवस्थी, दविंदर झांझरिया तथा पारु ल परमार ने भी इस वैबिनार में शामिल होकर अपना अनुभव सांझा किया। श्री खन्ना ने खेल मंत्री को बताया कि केन्द्र सरकार के योग मार्गदर्शन में पैरा ओलंम्पिक गेम्ज में दिव्यांग भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे तथा इन गेम्ज में भारत का ग्राफ और ऊपर जाएगा। खेल मंत्री ने श्री खन्ना को आश्वासन दिलाया कि खेल मंत्रालय की तरफ से दिव्यांगों को बिना किसी भेदभाव के दूसरे खिलाड़ियों की तरह ही सम्मान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here