Thursday, October 22, 2026
Home Himachal शिमला के गुजांदली में 4 मंजिला घर को लगी आग, कई परिवार...

शिमला के गुजांदली में 4 मंजिला घर को लगी आग, कई परिवार हुए बेघर, लाखों का नुकसान

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के गांव गुजांदली में एक चार मंजिला घर को आग लगने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ लेकिन पता चला है कि इस चार मंजिला घर में रहने वाले कई परिवार बेघर हो गए हैं।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस शिमला एसपी मोहित चावला ने बताया कि उन्हों सूचना मिली थी कि शिमला के गुजांदली गांव एक चार मंजिला घर में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर दिया था। इस हादसे में लाखों का नुकसान हो गया और कई परिवार बेघर हो गए। लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here