सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने किसानों के लिए दिया अपने एक महीने का वेतन

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब युवक विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने अपना एक महीने का वेतन उन किसानों के लिए देने का ऐलान किया है जो केंद्र सरकार की तरफ से लगाए गए काले खेती कानूनों के विरुद्ध लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए बिन्द्रा ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध हमारे किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे किसानों को सख्त संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने अपना एक महीने का वेतन किसानों के लिए देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने किसानी आंदोलन जो कि अन्नदाता की सच्ची मंगों के लिए शुरु किया गया है, को मज़बूत करने के लिए किसी भी ढंग से योगदान देने के लिए लोगों से अपील की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा ही हमारे किसानों के साथ उनके भविष्य और ज़मीन की रक्षा के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी इन किसान विरोधी कानूनों को बनाने के लिए बराबर के जवाबदेह हैं। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आमदन को दोगुनी करने का वादा पूरा करना असंभव है क्योंकि इन खेती कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (ऐमऐसपी) को पूरी तरह अनदेखा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here