स्वर्णकार संघ ने लुधियाना प्रधान मनोज भण्डारी को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ लुधियाना के प्रधान मनोज भण्डारी की अध्यक्षता में स्वर्णकार भाईचारे में एक बैठक हुई। जिसमें पंजाब प्रधान यशपाल चौहान तथा पंजाब प्रदेश के उपप्रधान सुदर्शन धीर भी उपस्थित हुए। इस मौके पर संघ के प्रधान यशपाल चौहान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जो कार्यकर्ता काम कर रहे हैं उनका सम्मान करने हेतु तथा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाने हेतु समय-समय पर पंजाब के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लुधियाना में भी ईमानदारी से संघ के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया है।

Advertisements

इस मौके पर यशपाल चौहान ने प्रधान मनोज कुमार भण्डारी को संगठन को मजबूती प्रदान करने पर उनकी हौंसला अफजाई करते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। स मौके पर श्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर पंजाब के उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने कहा कि संघ को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन करके स्वर्णकार भाईयों से मेल-मिलाप किया जा रहा है तथा इसी प्रकार उनके संघ के लिए हरेक शहर से टीम का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा इसी प्रकार इस कार्य को जारी रखते हुए भविष्य में भी बैठकें संगठित करके रणनीति बनाकर विचार विमर्श किया जाता रहेगा। इस अवसर पर रुपिंदर सोनू, शिव भण्डारी प्रिंस बब्बर, शिव आनंद, विनोद मितू, पवन भण्डारी, अशोक शर्मा, राज कुमार वर्मा, अशोक वर्मा, अमित भण्डारी, अश्विनी कुमार वैद, सोनू गोल्डी, मानव कपूर, संजीप कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here