Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur अलायंस क्लब ने “से नो टू करप्शन” विषय का किया आयोजन

अलायंस क्लब ने “से नो टू करप्शन” विषय का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज यहां अलायंस क्लब होशियारपुर की तरफ से अन्र्तराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस को समर्पित ’’से नो टू करप्शन’’ विषय पर एक विचार चर्चा का आयोजन माडल टाऊन, होशियारपुर में करवाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली डॉ. एम.ज़मील बाली, भूतपूर्व पी.आर.ओ. एैली अशोक पुरी तथा वी.डी.जी. एैली सुमेश कुमार ने की। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन अलायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस के प्रधान एैली उमेश कुमार तथा एैली अमृत लाल थे।’’से नो टू करप्शन’’ विषय के उपर विचार चर्चा के दौरान महसूस किया गया कि देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय लोकतंत्र में विश्वास को प्रफुल्लित करने के लिए भ्रष्टाचार को इंकार करने की ज़रुरत है।

Advertisements

इस अवसर पर एैली डॉ. एम.ज़मील बाली ने बताया कि देश के ज़रुरतमंद परिवारों को आत्म सम्मान के साथ जीने के लिए भ्रष्टाचार से बचाना आज की सब से अहम ज़रुरत है। जो परिवार अपनी थोड़ी कमाई के साथ ही अपना गुज़ारा कर सकते हैं, वो भ्रष्टाचार के चलते अपने जीवन को अच्छी तरह से चलाने में असमर्थ हो जाते हैं। इसलिए आज के समय में देश में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी महांमारी है। इस अवसर पर अशोक पुरी ने बताया कि भ्रष्टाचार के चलते आम आदमी लोकतंत्र के फायदों को भूल कर लोकतंत्र विरोधी बन रहा है, जो कि भारत के लिए भविष्य में सबसे बड़ी समस्या बन सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज लोकतंत्र को भ्रष्टाचार के साथ-साथ तानाशाही भी नुकसान पहुंचा रही है। कार्यक्रम के अंत में एैली सुमेश कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निमार्ण एक दिन में नहीं हो सकता इसके लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस अवसर पर अलायंस क्लब होशियारपुर को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुबारकबाद दी। इसके उपरांत एैली अमृत लाल को इमानदारी की प्रतिज्ञा अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here