Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गीता जयंती

सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गीता जयंती

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर में गीता जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता के भक्ति योग नाम द्वादश अध्याय का पाठ किया गया। यह पाठ प्रधानाचार्या शैली शर्मा, अध्यापक गण, छात्रों व पूर्व छात्रों ने सामूहिक रूप से किया। पाठ के उपरांत विद्यालय के आचार्य रजनीश शर्मा ने गीता जयंती के महत्व एवं द्वादश अध्याय भक्ति योग की व्याख्या की।

Advertisements

कार्यक्रममें मुख्य अतिथि के रुप में रजत भास्कर उपस्थित रहे जो विद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। रजत भास्कर ने अपने वक्तव्य में कहा कि गीता जयंती हमारे संस्कृति का एक महत्वपूर्ण एवं विशेष त्यौहार है अगर हम सनातन धर्म एवं संस्कृति का अनुसरण करेंगे तभी हम अपने जीवन में वास्तव में सफल होंगे। हम सभी छात्रों को इस विषय में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। प्रधानाचार्या शैली शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here