Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh बलबीर सिद्धू ने 409 फार्मासिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बलबीर सिद्धू ने 409 फार्मासिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 409 फार्मेसी अफसरों (फार्मासिस्ट) को नियुक्ति पत्र दिए जिनका रेगुलर आधार पर चयन हुआ है।श्री सिद्धू ने बताया कि उक्त 409 उम्मीदवार विभाग में नियुक्त किये जाने वाले फार्मेसी अधिकारियों के 482 स्वीकृत पदों का हिस्सा हैं। यह पहल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की घर-घर रोजग़ार योजना के अंतर्गत की जा रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियाँ पारदर्शी ढंग से और पूरी तरह योग्यता के आधार पर की गई हैं।उन्होंने आगे कहा कि इन नियुक्तियों से स्टाफ की कमी को दूर किया जायेगा और यह सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरी सेवाओं को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में ज़रुरी डॉक्टरी उपकरणों के द्वारा बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा रही है।श्री बलबीर सिद्धू ने नवनियुक्त स्टाफ को नये साल की शुभकामनाएँ दीं और उनको अपनी ड्यूटी इमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी (फारमासिस्टों) को नि:सवार्थ लोगों की सेवा करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन सालों के दौरान स्वास्थ्य विभाग में मुख्यमंत्री की घर घर रोजग़ार योजना के हिस्से के तौर पर लगभग 7000 रेगुलर और अनुबंध आधारित भर्ती की गई थी। इनमें स्पैशलिस्ट डॉक्टर, मैडीकल अधिकारी, डैंटल अधिकारी, पैरा मैडीकल और अन्य स्टाफ को रेगुलर और अनुबंध के आधार वाली भर्ती शामिल है।इस मौके पर अपने संबोधन मेें स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल ने कहा कि हमारा देश पिछले 10 महीनों से कोविड -19 महामारी के साथ जूझ रहा है और इस संकट के समय के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की नि:स्वार्थ सेवाओं की मदद से ही पंजाब की स्थिति को प्रभावशाली ढंग से काबू करना संभव हो पाया है।

उन्होंने नव नियुक्तों से विभाग में इमानदारी के साथ सेवा करने की अपील की।इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता दीपइन्दर सिंह ढिल्लों, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डॉ. बलविन्दर सिंह, डिप्टी डायरैक्टर डॉ. हरिन्दरपाल सिंह, सुपरिडैंट ई-5, श्री संजय गुप्ता, स्टेट प्रोग्राम अफ़सर (आई.ई.सी. और मीडिया) शिविन्दर सहदेव, मास मीडिया अधिकारी स. गुरमीत सिंह राणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here