रजत की अगवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, अरोड़ा ने किया सम्मानित

होशियारपुुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है और कांग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने युवाओं को कांग्रेस पार्टी के निशान के सिरोपे भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। श्री अरोड़ा ने कहा कि युवा शक्ति समाज व देश को बदलने की ताकत रखती है तथा कांग्रेस पार्टी युवाओं की कदर करती है और पार्टी में समय-समय पर युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाती है।

Advertisements

इस अवसर पर तथ्य वैल्फेयर सोसायटी को 2 लाख रुपए का चैक भी सौंपा गया। इस दौरान रजत की अगवाई में प्रधान साहिल पब्बी, वाईस प्रधान विशाल पटेल, रजत ठाकुर, रोहित विरदी, अमित सोनी, विवेक मरवाहा, गौरव जग्गी, विशाल सैनी, विकास मल्ल, नीरज मल्ल, अश्विनी शर्मा, लवली, लाडी सैनी, गगन, अजू, सौरव, अमित सोनी, जोनी, विकास, अर्जुन शर्मा, निशान, राहुल, गौरव, बौबी सेठी, रजत शारदा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने अरोड़ा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here