Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने तीक्ष्ण सूद...

सरकारी कॉलेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने तीक्ष्ण सूद  को बताई समस्याएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर सरकारी  कॉलेज के पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैकल्टी  लेक्चररों ने अपना ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को दिया तथा अपनी तरस  योग स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर सभी पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी कॉलेज अध्यापकों को पक्का किया जाएगा, डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों हैं।  उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी कॉलेज अध्यापक तरस  योग हालत में जिंदगी काट रहे हैं। पिछले कई वर्षों से बहुत ही कम वेतन पर वह काम कर रहे हैं, ना ही उनका  वेतन बढ़ाया जा रहा है तथा ना ही उन्हें पक्का  किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि पिछले समय सहायक प्रोफेसरों की पंजाब सरकार द्वारा भर्ती  की गई थी।  उसमें भी पार्ट टाइम तथा गेस्ट फैसिलिटी को नजर अंदाज किया था।

Advertisements

वह भर्ती माननीय हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दोहरे चेहरे के बारे में बताते हुए कहा कि एक तरफ तो पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस विधानसभा में बयान देते हैं कि सहायक प्रोफेसरों  की गलत तरीके से की गई भर्ती  को सरकार रद्द करेंगी, परंतु दूसरी तरफ सरकार माननीय हाई कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में एस.एल.पी लग रही है, कि गलत भर्ती  को मान्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सुनवाई सरकार में कहीं नहीं हो रही, इसलिए माननीय गवर्नर पंजाब के पास उनका पक्ष रखा जाए।

तीक्ष्ण सूद ने उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्ण ध्यान से सुनते हुए, उनका ज्ञापन माननीय गवर्नर पंजाब को भेज कर, इस मामले में दखलअंदाजी करने का अनुरोध किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी वायदे हवा में उड़ रहे हैं, इसलिए हर वर्ग के कर्मचारी असंतोष की हालत में आज सड़कों पर उतरे हुए हैं। गेस्ट  फैकल्टी लेक्चरर प्रतिनिधि मंडल में कश्मीर सिंह, हरजिंदर कौर, अनु बाला, यशपाल सिंह, सुखदीप सिंह, परमिंदर कुमार, सुमन कुमारी, कुलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here