Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में हथियार गोला बारूद के साथ दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

राजौरी में हथियार गोला बारूद के साथ दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के दो ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद फारूक और मोहम्मद नजीर को बुद्धल इलाके के बेहरोट गांव में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाश काफी समय से चल रही थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ पर उनके खुलासे पर पास के जंगल से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 30 गोलियां, दो हथगोले और कपड़े और एक तार कटर जैसी कुछ अन्य चीजें बरामद की गईं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here