जिला इंटक की हुई बैठक, जोगिंदर सिंह के दिए हुए त्यागपत्र पर हुई चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला इंटक की एक विशेष बैठक अश्विनी शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में जोगिन्द्र सिंह अध्यक्ष जिला इंटक के दिए हुए त्यागपत्र पर चर्चा हुई तथा फैसला किया गया की इस पर पंजाब प्रधान सुभाष शर्मा कार्रवाई करेंगे। बैठक में मुलाजि़मों तथा मज़दूरों की मांगों के बारे में विचार किया गया तथा सरकार से मांग की गई कि मुलाजि़मों तथा मज़दूरों की मांगें जल्दी से जल्दी मानी जाऐं। बैठक में केन्द्र सरकार से मांग की गई कि अपने थोपे हुए काले कानून जल्दी से जल्दी वापिस लिए जाऐं। इंटक हर वक्त किसानों-मज़दूरों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

Advertisements

बैठक में आने वाले नगर निगम के चुनावों में जोर शोर से कांग्रेस के उम्मीदवारों की सहायता करने की शपथ ली गई। इस अवसर पर सेवा सिंह सैनी, तारा सिंह सैनी, मनमोहन डोगरा, अनुज शर्मा, जतिन्द्र, अश्विनी महंत, मोहन लाल, कश्मीर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विश्वास, विपिन हांडा, दिनकर, विशाल, सतपाल, गायत्री, हरदयाल सिंह, जोगिन्द्र कौर, वनिता शर्मा तथा अन्य अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here