
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जालौर में बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के जालौर में हुए बस हादसे की खबर से उन्हें अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।













