26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली में भाग लेने वाले किसान भाई करवाएं अपने नाम दर्ज: हरबंस संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर का रिलांयस के सुतहरी रोड़ के शोरुम के आगे धरने का 72वां दिन है। इस धरने में विभिन्न संगठनों तथा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों का भी योगदान है। यह धरना हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में शांतमयी ढंग से चल रहा है। किसानों की तरफ से लोहड़ी के अवसर पर तीन काले कानूनों की कापियां जलाई गई थी।

Advertisements

इस धरने में हर रोज़ सुबह-शाम मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है। हरबंस सिंह संघा ने केन्द्र सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यह तीनों काले कानून वापिस नहीं होते तब तक यह धरना चलता रहेगा। श्री संघा ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने वाले सभी किसान भाईयों से अपील की कि वो अपना नाम, पता तथा ट्रैक्टरों की गिनती उनको लिखवा कर जायें ताकि रैली में शामिल होने वाले किसानों का सही रिकॉर्ड बन सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि इससे उन्हें पता चल सकेगा कि रैली में शामिल होने वाले ट्रैक्टरों की संख्या क्या है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा ट्रैक्टरों की संख्या बहुत कल गिनाई जाती है।

इस दौरान उन्होंने किसानों को सहायता भेजने वाले संगठनों से भी अपील की कि प्रधान जी के संज्ञान में लाकर ही सहायता भेजें ताकि यह व्यर्थ न जाए। इस धरने को अपना समर्थन देने के लिए पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर के कुलभूषण प्रकाश सिंह उप-प्रधान, ज्ञान सिंह भलेठू महासचिव, सुरजीत सिंह उप-प्रधान, लखविन्द्र सिंह लख्खी का प्रधान ने धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर दिलबाग सिंह बैंस साहरी, दलजीत सिंह साहरी, जोगा सिंह साहरी, किशन सिंह गगनौली, धर्मजीत सिंह, मंगत सिंह, सतनाम सिंह बस्सी, सुखपाल सिंह साहरी, बलविंद्र सिंह बैंस काहरी, गुरजाल सिंह काहरी, करनैल सिंह काहरी, दलबीर सिंह काहरी, हरपाल सिंह लड्डा, लखविन्द्र सिंह लख्खी, एस.पी.शर्मा, निर्मल सिंह, तरसेम सिंह तथा संदीप सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मलकीत सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, रजिंदर सिंह आज़ाद, मनजीत सिंह फतेहगढ़, गुरमन सैनी, शाम सिंह मोना कलां, बलबीर सिंह बॅबला मोना कलां आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here