सुखविंदर व बूटा सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व पार्षद कृष्णा सैनी की प्रेरणा से वार्ड नंबर-12 से आम आदमी पार्टी प्रधान सुखविंदर सिंह तथा मोहल्ला बसंत नगर निवासी बूटा सिंह अपने सैंकड़ो साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने पर सभी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पार्टी द्वारा अपने हर कार्यकर्ता की मेहनत का फल दिया जाता है तथा नवनियुक्त सदस्यों को भी पूरी तरह बनता मान-सम्मान पार्टी द्वारा दिया जाएगा। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम चुनावों के मद्देनजऱ हरेक कोई कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने की ओर रूझान कर रहा है। लोग जागरूक हैं और वे जानते हैं कि उनके लिए कांग्रेस पार्टी ही सही पार्टी है क्योंकि इस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर विकास काम करवाए जाते हैं और लोगों की समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और कार्यकर्ता तथा उससे संबंधित किसी भी व्यक्ति को पेश आ रही समस्या को तुरंत हल किया जाएगा।

Advertisements

इस अवसर पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो नीतियां अपनाकर विकास के कार्य किए जा रहे हैं उससे प्रभावित होकर उनके द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया गया है तथा यही कारण है कि वह साथियों सहित आज कांग्रेस में आए हैं। इस मौके पर बूटा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकहितैषी पार्टी है तथा इसमें रहते हुए वह पार्टी की सेवा करेंगे तथा इसके प्रचार एवं प्रसार के लिए खूब मेहनत करेंगे। इस अवसर पर अमरीक चौहान, परशोतम सैनी सोढी, मनजिंदर पाल, डा. अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here