

-चो में मामूली बरसात से हुए कटाव से स्कूल और अबादी को खतरा- माइनिंग के कारण पूरी तरह से बिगड़ चुका है चो का स्वरुप, भारी बरसात हुई तो हो सकती है बड़ी तबाही-भाजपा नेता तलवाड़ ने चो का दौरा करके मौदूजा स्थिति पर जताई चिंता-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर कुदरती खनिजों से भरा पड़ा है तथा इसकी गोद में सबसे बड़ा भंडार रेत का है। मगर अवैध माइनिंग के चलते इसके इस बहुमूल्य खनिज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जोकि किसी बड़ी तबाही की तरफ इशारा कर रहे हैं। जिसे रोकन के लिए कड़े कदम उठाए जाने बेहद जरुरी हैं। अवैध माइनिंग से जहां पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है वहीं चो के आसपास की आबादी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जोकि बेहद


चिंता का विषय है। उक्त शब्द पावर कॉम के जिला झगड़ा निवारण कमेटी के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने गांव शेरपुर बातियां चो का दौरा करने दौरान थोड़ी सी बरसात के कारण हुए जमीन के कटाव पर चिंता प्रकट करते हुए कही। इस अवसर पर ‘द स्टैलर न्यूज़’ के साथ विशेष बातचीत करते हुए श्री तलवाड़ ने कहा कि जिस स्थान पर तेजी के साथ चो के किनारों का कटाव हो रहा है उसके पास ही अबादी के साथ-साथ धार्मिक स्थल और स्कूल स्थित है। अगर इसी प्रकार तेजी के साथ भूमि कटाव बढ़ता गया तो भारी तबाही की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कटाव के कारण ऊपजाउ भूमि का भी काफी नुकसान हो रहा है।
तलवाड़ ने कहा कि इस गांव के आगे चो में हुई अवैध माइनिंग के कारण इस गांव पर संकट की तलवार लटक रही है और इससे बचाव संबंधी उपाये किए जाने बेहद जरुरी हैं। उन्होंने कहा कि चो के दोनों तरफ संभावित भूमि कटान को रोकने के लिए बांध बनाने संबंधी वे जिलाधीश के ध्यानार्थ लाएंगे ताकि भारी

बरसात से होने वाले नुकसान को रोककर पर्यावरण और इंसानी जिंदगियों को बचाया जा सके।
श्री तलवाड़ ने बताया कि उन्होंने अवैध माइनिंग के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधीश व सरकार के समक्ष उठाया है ताकि इस पर नकेल कसी जा सके। इस मौके पर उनके साथ हरभजन सिंह मट्टी जिला प्रधान पूर्ण स्वराज संकल्प सोसायटी भी मौजूद थे।













