Wednesday, October 28, 2026
Home Latest कार्रवाई: लूट की बना रहे थे योजना, पुलिस ने पहले ही दबोचा

कार्रवाई: लूट की बना रहे थे योजना, पुलिस ने पहले ही दबोचा

tanda-police-hoshiarpur-aressted-looterey

better-think-harjit-matharu-hoshiarpur-advt
रिपोर्ट: पंडित जी।
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला होशियारपुर के टांडा इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे आरोपियों को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। एस.एस.पी. होशियारपुर हरचरण सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों अधीन नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत लगाए गए नाके दौरान टांडा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पंजाब नैशनल बैंक में लूट के लिए योजना बना रहे दो युवकों को नशीले पदार्थ तथा हत्यारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. दसूहा राजिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि 29 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नैशनल बैंक के समीप तीन युवक बैंक लूटने की योजना बना रहे थे। उपरान्त बैंक की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने पर पता चला कि उक्त दोनों आरोपियों का तीसरा साथी बैंक

Advertisements

अंदर जा कर रेकी कर रहा था। थाना मुखी करनैल सिंह के नेतृत्व में गांव गिल्लां मोड़ पर लगाए नाके दौरान पल्सर सवार दो युवकों को कमलजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी दुलूवाना गुरदासपुर व तरसेम सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी बुल्लोवाल थाना बटाला को रोकने पर उनकी तलाशी लेने पर कमलजीत से 300 ग्राम नशीला पदार्थ व तरसेम सिंह से 270 नशीला पदार्थ बरामद हुआ। तलाशी दौरान दोनों से खिलौना पिस्तौल व धारदार हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उक्त आरोपी तरसेम सिंह ने माना कि उसने अपनी मासी के बेटे के साथ मिल कर दो साल पहले बेगोवाल से तीन लाख रूपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद ब्यास, महेता, रंगड़, नंगल, काहनूवाल, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर तथा होशियारपुर में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान फरार तीसरे आरोपी

की पहचान लवप्रीत सिंह लब्भा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया की उक्त आरोपिओं को लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए की जा रही तैयारी से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों पर एनडीपीसी एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी लवप्रीत सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है तथा वो जल्द सलाखों के पीछे होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here