Thursday, October 15, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में अवैध रूप से चल रहे 24 स्टोन क्रशर बंद, कार्रवाई...

राजौरी में अवैध रूप से चल रहे 24 स्टोन क्रशर बंद, कार्रवाई जारी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट:अनिल भारद्वाज। जिले में अवैध रूप से चल रहे 24 स्टोन क्रशरों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य स्टोन क्रशरों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जो भी स्टोन क्रशर अवैध रूप से चल रहे हैं, उन सभी को सील किया जाएगा। बिना अनुमति के किसी भी स्टोन क्रशर को चलने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अवैध खनन करने वालों पर भी कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात गश्त पर रहेंगी।

Advertisements

जिला आयुक्त राजौरी राजेश कुमार शवन के दिशा निर्देश पर टीमों का गठन करके स्टोन क्रशरों का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया गया। निरीक्षण में 24 स्टोन क्रशर ऐसे पाए गए, जिनके पास क्रशर चलाने की कोई अनुमति नहीं थी। वे क्रशर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उसी समय इन 24 स्टोन क्रशरों को बंद कर दिया गया, जबकि अन्य क्रशरों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बंद किए गए अधिकतर क्रशर राजौरी तहसील में हैं, और कुछ उपजिला नौशहरा में हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जिन क्रशरों को बंद किया गया है, वह अवैध खनन के सहारे चल रहे थे। अवैध खनन करके वाहन सीधे इन क्रशरों पर आते भी पाए गए। अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी विशेष टीम का गठन किया गया है, जो 24 घंटे गश्त करेगी। कानून का उल्लंघन करने बालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस संबंध में बात करने पर अतिरिक्त जिला आयुक्त राजौरी शेर सिंह ने कहा कि जो क्रेशर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जबकि अन्य क्रेशरों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here