
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के फल मंडी जाबलीपोरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बिजबिहाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस सबंधी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।










