विकास और जनता के विश्वास से मिली विराट जीत: विधायक डोगरा

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिनों हुए स्थानीय निकाय चुनावों में दसूहा नगर कौंसिल और तलवाड़ा के एकमात्र वार्ड में मिली जीत से गदगद विधायक अरुण डोगरा ने अपनी इस जीत को अपने द्वारा करवाए गए विकास और जनता के विश्वास को श्रेय दिया है। इस दौरान डोगरा ने कहा अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने बिना किसी भेदभाव से इलाका के विकास को तरजीह दी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मैंने अपने किये वादों में से अधिकांश को पूरा किया है और जो बाकी हैं उनपर काम चल रहा है। किसानों की फसलों को आवारा पशु और जंगली जानवर उजाड़ देते थे। मैंने पहल की और करोड़ों रुपए खर्च करके किसानों को कांटेदार तार उपलब्ध कारवाई ,गहरे बोर खुदवाए और आज कंडी इलाका की सडकें चकाचक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ़ किये हैं, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास पुख्ता हुआ है। डोगरा ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने भाजपा, आप और अकाली दल को उनकी औकात दिखा दी है। मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अरुण डोगरा ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम करीब 866 तक पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा पिछले 11 दिनों में रसोई गैस सिलेंडर 75 रुपए महंगा हुआ, जिससे आमजन जनता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर अढ़ाई से 300 तक खाते में आते थे जो कि अब मात्र 31 तक सिमट कर रह गए हैं। उसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि आएगी या नही, जिससे आमजन बिल्कुल ठगा सा रह गया है। डोगरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पैट्रोल और डीजल में भी रोजाना 30 से 35 पैसे की वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि पैट्रोल अब शतकवीर हो गया है। डोगरा ने कहा आज केंद्र की गलत नीतियों के चलते देश की जनता परेशान है और पंजाब के लोग तो आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को फिर से पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here