Tuesday, October 27, 2026
Home National रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 फरवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 फरवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में करेंगे “हुनर हाट” का उद्घाटन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 फरवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 09:30 स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों के 26वें “हुनर हाट” का उद्घाटन करेंगे।

Advertisements

मनसुख मंडावी, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) “हुनर हाट” के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और लोकसभा सांसद, मीनाक्षी लेखी सम्मानित अतिथि के रूप में इस अवसर में शामिल होंगी।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 20 फरवरी से 01 मार्च 2021 तक “वोकल फॉर लोकल” विषय पर 26वें “हुनर हाट” का आयोजन किया जा रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “हुनर हाट” में 31 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा कारीगर और शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस “हुनर हाट” में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि के कारीगर और शिल्पकार अपने उत्कृष्ट स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री करने के लिए हिस्सा ले रहे हैं।

नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” में एक ही छत के नीचे देश के प्रत्येक भाग से स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगें। इसमें शामिल होने वाले लोगों को “बावर्ची खाना” खंड में देश के प्रत्येक क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद प्राप्त होगा। इसके अलावा लोग नई दिल्ली के हुनर हाट में देश के नामी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का भी आनंद प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को “हुनर हाट” में देश की “अनेकता में एकता” की शक्ति का अनुभव प्राप्त होगा। 

नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” पूरे देश के कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक “आदर्श मंच” है, जो कि अब तक 5 लाख से ज्यादा कारीगरों, शिल्पकारों और कलाकारों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले 75 “हुनर हाट” के माध्यम से 7,50,000 कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

नकवी ने कहा कि हुनर हाट वर्चुअल रूप में और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म http://hunarhaat.org के साथ जीईएम पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जहां से देश-विदेश के लोग स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों को डिजिटल/ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन/ डिजिटल प्लेटफॉर्म और जीईएम पर “हुनर हाट” को उपलब्ध कराने वाले कदम को बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और कारीगरों और शिल्पकारों को उनके उत्पादों के लिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here