Saturday, October 17, 2026
Home National ओडिशा: सुरक्षा बलों ने मलकानगिरि जिले से 3 आईडीडी विस्फोटक किए बरामद

ओडिशा: सुरक्षा बलों ने मलकानगिरि जिले से 3 आईडीडी विस्फोटक किए बरामद

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर से नक्सल विरोधी अभियान दौरान नक्सलियों की एक बड़ा साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने ओडिशा में 3 आईडीडी सहित विस्फोटक सामग्रियां बरामद कीं।

Advertisements

इस दौरान बीएसएफ अधिाकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को ओडिशा के मलकानगिरि जिले में गोपीनाथगुडा-कदलिबंधा गांव के पास एक किलोग्राम के आईडीडी, जिलेटिन की 7 छड़ें और 12 से अधिक बैट्ररी सहित कई और विस्फोटक सामग्रियां भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने हेतु यह साजिश रची थी। पर समय रहते जवानों द्वारा उनकी इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here