Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur भाटिया परिवार ने भव्य मंदिर निर्माण में दिया सहयोग

भाटिया परिवार ने भव्य मंदिर निर्माण में दिया सहयोग

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या में बनाए जा रहे श्रीराम चंद्र जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए धनसंग्रह में भाटिया परिवार ने भी अपना योगदान दिया। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 42 से पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व उनके चाचा सतपाल भाटिया ने मंदिर निर्माण के लिए राशि की सेवा की।

Advertisements

इस मौके पर सुरेश भाटिया व सतपाल भाटिया ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस भव्य मंदिर निर्माण में सेवा का मौका मिला है और राम मंदिर में एक ईंट भाटिया परिवार से भी स्थापित होगी। इस अवसर पर अशोक चोपड़ा, सुरेश चोपड़ा, रमेश कथर, रामचंद्र, नारंग, जगमोहन, रामचंद्र अरोड़ा, रोहित भाटिया, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here