Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी विपन विजीलैंस द्वारा काबू

10 हज़ार रुपए रिश्वत लेता पटवारी विपन विजीलैंस द्वारा काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका गौराया, जिला जालंधर में तैनात पटवारी विपन कुमार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता चरनजीत सिंह की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से जमीन के तबादले का इंतकाल दर्ज करने के बदले 15,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।

Advertisements

विजीलैंस की टीम द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here