Saturday, October 24, 2026
Home National अभिनेता धीरज पंडित ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

अभिनेता धीरज पंडित ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं द्वारा अपनी पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए पार्टी की नीतियों को मजबूत किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर कई दूसरे दलों के साथ-साथ फिल्मी कलाकार विभिन्न पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। वहीं, कोलकाता में भी बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर धीरज पंडित सहित गायिका आदिती मुंशी व बंगला अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Advertisements

इस मौके पर धीरज पंडित ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी हाईकमान एवं ममता बेनर्जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की मजबूती एवं इसके विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे और ममता बेनर्जी द्वारा चलाई गई जन हितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here