मुंबई: लापता महिला व तीन बच्चों के शव पेड़ से लटकते मिले

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के नजदीक ठाणे जिले में एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार महिला और उसके बच्चे पिछले डेढ़ महीने से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ महीने पहले अपने बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवई गई थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर महिला और बच्चों का कुछ पता नहीं चला। एक दिन महिला का देवर सुबह जंगल में पेड़ काटने गया था, तभी उसे महिला और बच्चों के शव पेड़ पर लटके नजर आए।
इसके बाद पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने चारों का शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला और बच्चों की मौत की खबर सुनकर पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते लोगों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसे भिंडवी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here