शहर निगम तो बना पर विकास से रहा वंचित: रजनीश टंडन

rajneesh-tondon-president-congress-city-punjab

-कहा, कांग्रेस सरकार से हैं लोगों को बहुत सी उम्मीदें, लोगों की आशाओं पर उतरा जाएगा खरा, विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के माध्यम से करवाएंगे सर्वपक्षीय विकास कार्य-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रजनीश टंडन अध्यक्ष शहरी कांग्रेस द्वारा एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि होशियारपुर नगर कौंसिल से नगर निगम बने हुए ताफी समय हो गया। लोगों को बहुत आशा थी कि अब शहर का विकास होगा। शहर के 31 वार्डों को 50 वार्डों में तबदील कर दिया गया। एम.सी. 50 हो गए करोड़ों रुपए की ग्रांट आने लग पड़ी, लेकिन शहर वहीं का वहीं है उसमें कोई तबदीली नहीं आई। आम नागरिक आज भी परेशान हैं। रजनीश टंडन ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए शहर में कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। विकास के नाम पर पक्की गलियों को तोड़ कर वहां टाईलों का काम करवाया जा रहा है। शहर के कई मोहल्ले जो नगर निगम की हद में पड़ते है आज भी पानी की सप्लाई नहीं होती और न ही पाइप डाले गए है। लोग पानी के लिए तरसते हैं। जब फंड की कोई कमी नहीं। उन्होंने कहा कि विधायक सुंदर शाम अरोड़ा से मिलकर उनसे यह सब कार्य करवाने के लिए कहेंगे और जल्द ही जनता को पेश आ रहीं असुविधाओं को हल करवाया जाएगा। श्री टंडन ने कहा कि कांग्रेस लोगों की सुविधा के लिए हर कार्य करने के लिए बचनबद्ध है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here