भाजयुमो ने ठाना है मोदी जी को लाना है, कांग्रेस की नहीं मोदी लहर है हर तरफ: नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा होशियारपुर की तरफ से होशियारपुर के 10 प्रमुखों चौकों पर लाइड एडं म्युजिक शो का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू एवं जिला प्रधान रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में इस शो में भाग लिया और भाजपा का झंडा फहराकर मोदी जी को वोट करने की जनता से अपील की।

Advertisements

भाजयुमो ने शहर के 10 चौकों पर किया लाइड एंड म्युजिक शो, फहराया भाजपा का झंडा

इस मौके पर नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि देश में एक बार फिर से मोदी लहर है, क्योंकि जनता को मोदी जी पर पूरा भरोसा है और पिछले पांच सालों में देश की तरक्की और विश्व स्तर पर मजबूत हुई छवि का हर भारतीय पर सकारात्मक असर है। इसलिए होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सोम प्रकाश एक लाख वोट से भी अधिक के अंतर से विजयी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ने ठाना है, मोदी जी को लाना है, क्योंकि होशियारपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की कोई लहर नहीं है बल्कि लहर मोदी जी की है और केन्द्र में 23 मई को एन.डी.ए. की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here