Sunday, October 18, 2026
Home Latest अरूणेश शाकर ने मुकेरियां में सोम प्रकाश के पक्ष में किया प्रचार

अरूणेश शाकर ने मुकेरियां में सोम प्रकाश के पक्ष में किया प्रचार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा अकाली दल प्रत्याशी सोम प्रकाश के पक्ष में मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंजाब के पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर एवं होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी रिटायर्ड आई.पी.एस., आर.पी. मित्तल ने प्रचार किया। इस दौरान अरुणेश शाकर ने सोम प्रकाश के हक में प्रचार करते भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लोगों ने पूरा मन बना लिया है।

Advertisements

आर.पी. मित्तल ने भाजपा द्वारा चलाई लोक हितैषी स्कीमों की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में ही विकास कार्य करवाए जाएंगे। सोम प्रकाश जो कि जमीन से जुड़े हुए नेता है। वह जनता की भलाई के साथ ही विकास काम करवाने में कभी देर नहीं लगाएंगे।

इस मौके पर चुनावी बैठकें करने दौरान विभिन्न क्षेत्र के गांवों हवेल चांग, पटियाल, मलकोवाल, कालू जांग, जाहिदपुर, बेगपुर कमलूह, डालोवाल, कुल्लियां लुबाणा, संघवाल, सिब्बोचक्क, नौशहरा सिंबली, सरियाणा,भवनाल, झांग, बेला, खुंग, खिज्जरपुर इत्यादि में सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर दविंदर बबली मंडल अध्यक्ष हाजीपुर, अशोक कुमार, विकास मनकोटिया, राजेश वर्मा, मसजिंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here