
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधानसभा चब्बेवाल उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व सांसद डा. राज कुमार के बेटे डा. इशांक कुमार ने सभी को पछाड़कर 28690 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें 51904 वोट मिले, जबकि भाजपा के सोहन सिंह ठंडल को 8692 तथा कांग्रेस के उम्मीदवार एडवोकेट रणजीत कुमार को 23214 वोट मिले। 15 राउंड तक चली मतगणना में डा. इशांक शुरु से ही बढ़त में रहे और उन्होंने 28690 वोट से यह चुनाव जीत लिया।

डा. इशांक छोटी उम्र में विधायक बनने वालों की लिस्ट में शूमार हो गए हैं तथा उन्होंने इस चुनाव में लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।











