Friday, October 23, 2026
Home Education नोबिलिटी हाई स्कूल में बच्चों ने अक्टूबर माह में होने वाली सब्ज़ियों...

नोबिलिटी हाई स्कूल में बच्चों ने अक्टूबर माह में होने वाली सब्ज़ियों के बीज बोए, हासिल की जानकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नोबिलिटी हाई स्कूल में अक्टूबर मास में होने वाली सब्ज़ियों के बीज बच्चों से लगवाए गए। इन सब्ज़ियों के बीज सितम्बर मास में बोए जाते हैं। इनमें प्रमुख सब्ज़ियों के बीज जैसे गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, बंदगोभी, हरी मिर्च, ब्रोकली और बैंगन आदि के बीज लगाए गए।

Advertisements

इन बीजों को बोने के लिए कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट, खाद और नीम की खली डाली गई। बच्चों को बीज बोने का सार्थक ज्ञान शिक्षकों से प्राप्त हुआ। शिक्षकों ने बताया कि कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट और नीम की खली का उपयोग भूमि की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।

यह बीज हाई-ब्रीड सीड होते हैं, जो सितम्बर माह में ही बोए जाते हैं। फिर उनको थोड़ा-थोड़ा पानी प्रतिदिन दिया जाता है। बीजों को तीन घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है।

इस प्रकार आज बच्चों ने बीज रोपण करके बहुत प्रसन्नता दिखाई। उनके उत्साह को देखकर विद्यालय के वातावरण में भी ताजगी छा गई। इन बीजों से मिलने वाली मौसमी सब्ज़ियों के फायदे भी बताए गए। शिक्षकों ने बताया कि इन बीजों का सितम्बर माह में रोपना ही फायदेमंद होता है।

बीज बोने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह नमी युक्त करके रखना चाहिए। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम में बड़ा उत्साह दिखाया। उन्होंने उपर्युक्त सभी बातों का बहुत ध्यान रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here