
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, चगरां (होशियारपुर) की ओर से 13 तथा 14 नवम्बर को दो दिनों का वार्षिक खेल महोत्सव बड़े उत्साह तथा जोश के साथ मनाया गया। 13 नवम्बर को नर्सरी, एल.के.जी. तथा यू.के.जी. के नन्हें-मुन्हे बच्चों की ओर से अलग खेल प्रगतियोगिताओं में भाग लिया गया तथा बड़ी गर्मजोशी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

14 नवंबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, खो-खो, रस्साकशी, लंबी कूद, शॉट पुट आदि विभिन्न खेलों में जबरदस्त उत्साह दिखाया। ये दोनों दिन विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और खेलों के प्रति समर्पण के प्रतीक साबित हुए। इस खेल महोत्सव के सुचारू आयोजन और सफलता के लिए एम.डी. डॉ. आशीष सरीन और पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा, उनकी कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता ने इन दोनों दिनों को बेहद सफल और यादगार बना दिया।












